Thursday, June 1, 2023

राज्य चुनें


आगरा में एमजी रोड पर आधे घंटे रुके एक्टर रनबीर कपूर, अपनी बेटी की लिए खरीदी किड्स ज्वैलरी

आगरा : एक्टर रणबीर कपूर मंगलवार दोपहर को आगरा आए थे। यहां पर वो एक ज्वेलरी शोरूम की उद्घाटन करने आए थे। रनबीर कपूर को देखने के लिए दोपहर से उनके उनके चाहने वालों की भीड़ लगी थी। रनबीर ने अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाया। बोले आपके प्यार के लिए शुक्रिया। एमजी रोड पर रनबीर को देखने के लिए जमाबड़ा लग गया।

आगरा में एमजी रोड पर एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन के लिए एक्टर रनबीर कपूर करीब शाम साढे़ पांच बजे आगरा पहुंचे। रनबीर को देखने के लिए दोपहर से उनके प्रशंसक शोरूम के बाहर एकत्रित हो गए थे। जैसे ही रनबीर पहुंचे, हर तरफ से रनबीर-रनबीर की आवाज आने लगी। रनबीर कपूर ने भी अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आगरा के लोगों का प्यार और वेलकम देखकर वो बेहद खुश है। रनबीर ने महिला प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिए।

आलिया के लिए ज्वेलरी  लेकर जाऊंगा
रनबीर ने मंच से ही लोगों से बात की। उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि आपको ताजमहल कैसा लगता है। उन्होंने कहाकि वो काफी बार ताजमहल देख चुके हैं। वो वास्तव में लाजवाब है। ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन पर किसी ने पूछा कि आलिया के लिए क्या लेकर जाएंगे। उन्होंने कहाकि अभी देखूंगा कि क्या रेंज है। वैसे ज्वेलरी खरीदना हमेशा से अच्छा होता है। इनवेस्टमेंट के हिसाब से भी और ये ऐसी चीज है, जिसे आप जनरेशन टू जनरेशन पास ऑन भी कर सकते हैं।

बेटी के लिए खरीदी किड्स ज्वैलरी

रणबीर कपूर ने शोरूम के उद्घाटन के बाद अपनी बच्ची के लिए किड्स ज्वैलरी खरीदी।

पापा की घड़ी मेरे लिए सबसे खास
 जब एंकर ने पूछा कि आपके लिए सबसे खास अर्नामेंट है तो उनका कहना था कि उनके पापा की एक घड़ी है, जो उनके लिए सबसे खास अर्नामेंट है। वो उस आज भी पहनते हैं। उन्होंने कहाकि ज्वेलरी न केवल महिलाओं और अब पुरुषों के लिए भी खास है। 

 

RESPONSES

COMMENTS

Related Posts