राज्य चुनें
News Window 24: Train से सफर करने वाले यात्रियों को महंगाई तगड़ा का झटका लगा है। ट्रेन में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में रेलवे ने बढ़ोतरी कर दी है। IRCTC ने पैंट्री कार में मिलने वाले व्यंजन के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली ट्रेनों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि खाने की गुणवक्त्ता और मात्रा दोनों में सुधार किया गया है, जिसके परिणाम स्वरुप खाने-पीने की चीजों में बढ़ोतरी कर दी गई है। रोटी, दाल, डोसा, सैंडविच समेत सभी व्यंजन महंगे कर दिए गए हैं।
ट्रेनों में खाना हुआ महंगा
आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में हर व्यंजन का दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन राहत की खबर है कि स्टेशनों पर मौजूद फूड स्टॉक पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की कीमतों को स्थिर रखा गया है। आईआरसीटीसी ने पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों में हर व्यंजन की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग चीजों की कीमतों में अलग-अलग रेट की बढ़ोतरी की गई है। आईआरसीटीसी से 70 चीजों की लिस्ट जारी की है, जिसके दाम में बदलाव किया गया है।
कितना महंगा हुआ खाना
ट्रेनों में पैंट्री कार में मिलने वाले खाने की चीजों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी
खाने की चीजें |
पुराना मूल्य |
नया मूल्य |
समोसा |
8 रुपये |
10 रुपये |
सैंडविच |
15 रुपये |
25 रुपये |
बर्गर |
40 रुपये |
50 रुपये |
ढोकला (100 ग्राम) |
20 रुपये |
30 रुपये |
ब्रेड पकौड़ा |
10 रुपये |
15 रुपये |
आलू बड़ा |
7 रुपये |
10 रुपये |
मसाला डोसा |
40 रुपये |
50 रुपये |
रोटी |
3 रुपये |
10 रुपये |