Thursday, April 25, 2024

राज्य चुनें


जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 83 और फिल्म सूर्यवंशी

NewsWindow24: जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 83 और फिल्म सूर्यवंशी जानिए पूरी डिटेल लगभग बनकर तैयार है दोनों फिल्में लेकिन नहीं हो पाई अब तक रिलीज| संभावना है की है दोनों फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है| उम्मीद है कि यह फिल्म 2021 में रिलीज हो जाएगी|

https://upload.wikimedia.org/wikipedia/en/5/5e/Sooryavanshi_film_poster.jpg

दर्शको को इन दो बड़ी फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार था| जो कि मार्च में रिलीज होने की संभावना थी| मगर लगता है, अब ऐसा नहीं हो सकेगा पहली फिल्म जिसका नाम 83 है,जोकि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत है, दूसरी फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कैटरीना कैफ द्वारा अभिनीत सूर्यवंशी है| लेकिन तुरंत इसके बाद ही भारत में कोरोना वायरस ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी| दोनों फिल्म लगभग बनकर तैयार हैं, लेकिन रिलीज नहीं हो पाई थी, इन दोनों फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया | लगता है कि हम इन दोनों की फिल्मों की रिलीज भी अगले साल 2021 में होगी| इन दोनों फिल्मों का प्रोडक्शन रिलायंस एंटरटेनमेंट कर रही है| उन्होंने बताया था कि हम इन फिल्मों का रिलीज इस साल जुलाई में करेंगे| जब फिल्म मेकर्स थियेटर्स का खुलने का इंतजार करेंगे ऐसे में निर्देशक रोहित शेट्टी के बैनर कॉप यूनिवर्स निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी को दिवाली पर और निर्देशक कबीर खान की क्रिकेट वर्ल्ड कप आधारित फिल्म 83 को क्रिसमस पर रिलीज करने का इरादा था| मगर अब सूत्रो से पता चला है की सूर्यवंशी की रिलीज आगे बढ़ने का पता चला|

https://i.ytimg.com/vi/-MYZrPEMxF4/maxresdefault.jpg

रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस सरकार ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा सकता है| वही कबीर खान ने बताया कि 83 को क्रिसमस रिलीज करना संभव नहीं है| इसकी वजह कोविड-19 के दोबारा बढ़ने को बताया गया| जिस कारण यह 2021 तक टल गयी| सरकार ने यह भी बताया कि 83 को जनवरी और सूर्यवंशी फिल्म को मार्च के महीने में रिलीज करने का प्लान है|

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/06/19/kabir-khan-rohit-shetty_1560899605.jpeg

आपको पता होगा की प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी निर्देशक रोहित शेट्टी के बैनर कॉप यूनिवर्स की फिल्म है| इससे पहले रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के द्वारा सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और सिंबा जैसी धुआंधार फिल्म का भी निर्देशन हो चुका है

https://images.newindianexpress.com/uploads/user/imagelibrary/2020/3/2/w1200X800/Akshay_Kumar-_Twitter.jpg

इस फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे, साथ ही इससे अलग रणवीर सिंह अजय देवगन दोनों फिल्म में गेस्ट रोल के जरिये अपनी भूमिका अदा करेंगे| वहीं अगर 83 की बात करें तो यह फिल्म निर्देशक कबीर खान की है| यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली बार विश्व कप जीतने के ऊपर दिखाई गयी है| वही इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अलावा मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी , गायक हार्दिक संधू, ताहिर भसीन, साकिब सलीम और एमी विर्क जैसे मशहूर एक्टर अपनी एक्टिंग की भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे|

RESPONSES

COMMENTS