News Window 24:महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले संस्करण का आगाज आज यानी 4 मार्च से होने जा रहा है। WPL 2023 का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, गुजरात की कप्तानी बेथ मूनी करती हुई दिखाई देंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
महिला प्रीमियर लीग मुकाबले दो स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें डीवाई पाटिल के अलावा ब्रेबोर्न स्टेडियम है ये दोनों स्टेडियम मुंबई में स्थित है महिला प्रीमियर लीग से भारतीय खिलाडी हरमनप्रीत, मंधाना, जेमिमा और शेफाली के लिए ये लीग से करीबी मैचों को जितने का अनुभव मिल सकता है। महिला भारतीय टीम लगातार बड़े मुकाबलों में जीत के किनारे पर आ कर जीत से दूर रह गई है।