Thursday, April 25, 2024

राज्य चुनें


हम चैलेंज करते हैं, कॉन्फिडेंस मोशन पर बोले केजरीवाल

News Window 24: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विश्वासमत पेश किया। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि महंगाई इसलिए बढ़ रही है क्योंकि केंद्र सरकार अपने 'अरबपति-खरबपति दोस्तों' के कर्जे माफ करने के लिए टैक्स बढ़ा रही है। दिल्ली के सीएम ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी के एक भी विधायक को नहीं खरीदा जा सका और वह इसके लिए चुनौती देते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''लोगों ने पूछा कि विश्वास प्रस्ताव की क्या ज़रूरत है, मैंने कहा विश्वास प्रस्ताव से हम दिखाना चाहते हैं कि AAP का एक-एक विधायक और कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार हैं। मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस सफल रहा लेकिन दिल्ली में आकर वह टायं-टायं फिस हो गया। दिल्ली की जनता को हम दिखाना चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी एमएलए नहीं बिका। यह भी खरीदकर दिखा दो हम मान जाएंगे, हम चैलेंज करते हैं।''

RESPONSES

COMMENTS

Related Posts