Tuesday, March 19, 2024

राज्य चुनें


यूपी में लगा साप्ताहिक लॉकडाउन, शनिवार और रविवार को बंद रहेगी सेवाएं

News Window 24: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है  इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी सेवाएं बंद रहेंगी वहीं इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं वहां शाम 8 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी सेवाएं(आवश्यक सेवाएं को छोड़ कर) बंद रहेंगी। यूपी सरकार ने अपने निर्देश में अपील की है कि जहां तक जरूरी हो घर से बाहर ना निकले, निकले तो मास्क जरूर लगाएं। 

CM योगी ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान व अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरो को उनके घर तक पहुँचाने की उचित व्यवस्था की जाये। श्रमिकों के टेस्टिंग की आवश्यक व्यवस्था की जाये। 

RESPONSES

COMMENTS

Related Posts