Wednesday, October 4, 2023

राज्य चुनें


भारत पाकिस्तान हॉकी मुकाबले मे कौन रहा एशिया कप का विजेता

News Window 24: भारत की जूनियर हॉकी टीम ने अपनी कुशलताओं का प्रदर्शन जारी रख  पाकिस्तान को 2 - 1 से हरा कर एशिया कप का ख़िताब  चौथी बार अपने नाम कीया । अरिजीत सिंह ने 20वे मिनट मे और अंगदवीर सिंह ने 13वे मिनट मे गोल कर पाकिस्तान को हराया। वही दूसरी ओर पाकिस्तान ने पूरे मैच के दौरान 1 मात्र  गोल 37वे मिनट मे अब्दुल बशरत ने किया। इससे पहले भारत ने 2004 ,2008 और 2015 मे एशिया हॉकी कप जीता था। वही दूसरी ओर पाकिस्तान यह टूर्नामेंट तीन बार (1987 ,1992, 1996, ) जीत पाया है।

 इस टूर्नामेंट मे अपने कौशल का अजेय प्रदर्शन  करने वाली भारतीय टीम ने मलेशिया मे हनी वाले अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंग (एफआईएच) पुरुष जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।  मैच के दौरान शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक तेवर अपना लिए थे और जल्द ही पेनल्टी कार्नर अर्जित कर लिया था। भारतीय टीम के एशिया कप जीतने के इस मौके पर हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने खिलाड़िओ  को 2 - 2 लाख रुपये  और सपोर्ट स्टाफ को 1 - 1 लाख रुपये  देने की घोषणा करी है।

RESPONSES

COMMENTS